Saturday, January 7, 2012

..वही कमीशनखोरी है

वही घूंस है , वही कमीशन खोरी है |
वही   गुंडई  कायम   सीनाजोरी है |
वही पुलिस की लूट वही दादागीरी |
वही  दलाली  छुटभैया   नेतागीरी |
वही गाँव बदहाल वही झोपड़पट्टी |
जहां धधकती है महँगाई की भट्ठी |

वोट के सौदागर,क्या ये सब बदलेंगे |
झूठे वादे करने हैं .......सो  कर  लेंगे |

पर  जनता  को  जागरूक  बन जाना है |
सोच समझकर वोट का बटन दबाना है |