आप यूँ न रोइए आंसू बहाइये
आजाद देश के हैं जरा मुस्कुराइए
भुखमरी है देश में फैली तो क्या हुआ
सोने से भरी उनकी तिजोरी तो क्या हुआ
झोपड़ी है रोती बिलखती तो क्या हुआ
बंगलों में कैद देश की हस्ती तो क्या हुआ
गोरे गए तो कालों की खिदमत बजाइए
आजाद देश के हैं जरा मुस्कुराइए
देखो चोर -माफिया आजाद हैं यहाँ
भेड़ियों के झुण्ड ही आबाद हैं यहाँ
आज़ाद हुए राजकाज देखने वाले
आजाद हैं वतन की लाज बेचने वाले
गद्दारों को अदब से जरा सर झुकाइए
आजाद देश के हैं जरा मुस्कुराइए
