Wednesday, April 20, 2011

आज़ाद देश के हैं..जरा मुस्कुराइए !

आप  यूँ   न  रोइए .....आँसू   बहाइए !
आज़ाद  देश  के  हैं...जरा मुस्कुराइए !

       भुखमरी  है  देश  में  फैली  तो  क्या हुआ ?
       सोने से भरी उनकी तिजोरी तो क्या हुआ ?
       झोपड़ी  है  रोती  सिसकती  तो क्या हुआ ?
       बँगलों में कैद देश की हस्ती तो क्या हुआ ?

गोरे गए तो कालों की खिदमत बजाइए !
आज़ाद   देश  के  हैं... जरा  मुस्कुराइए !

       देखो  चोर, माफिया.. आज़ाद हैं यहाँ |
       भेंडियों  के झुण्ड ही.. आबाद  हैं यहाँ |
       आज़ाद  हुए  राज-काज  देखने वाले |
       आज़ाद हैं वतन की लाज बेंचने वाले |

गद्दारों को अदब से जरा..सर झुकाइए !
आज़ाद  देश  के  हैं ...जरा मुस्कुराइए !

       आतंकवाद .... खून  की  बौछार  देखिए |
       कश्मीर में  अलगाव की  फुंकार  देखिए |
       जनता की जरा चीख औ  पुकार  देखिए |
       नेताओं का अपने वतन से प्यार देखिए |

बापू  का नाम...आइए, जमके भुनाइए !
आज़ाद देश के हैं ......जरा  मुस्कुराइए !

       वोट  का  अधिकार है.....बस वोट दीजिए |
       आराम  बड़ी  चीज़ है.. .सर ढक के सोइए |
       हल्दी में  पीली ईंट का... ..चूरन मिलाइए |
       खाकर ज़हर भी....मौत के दर्शन न पाइए | 

घपले भी हैं..घोटाले भी..खुल के कमाइए !
आज़ाद  देश  के  हैं ..... जरा  मुस्कुराइए !  

   
        

42 comments:

  1. गोरे गए तो कालों की खिदमत बजाइए !
    आज़ाद देश के हैं... जरा मुस्कुराइए !
    .................................
    गद्दारों को अदब से जरा..सर झुकाइए !
    आज़ाद देश के हैं ...जरा मुस्कुराइए !
    .................................
    बापू का नाम...आइए, जमके भुनाइए !
    आज़ाद देश के हैं ......जरा मुस्कुराइए !
    ................................

    Bahut khoob !

    ReplyDelete
  2. 'झंझट'जी जबरदस्त,बहुत खूब,बेमिशाल
    आपके दिए झटको ने कर दिया बेहाल
    आप मुस्कुराने को कहते है ,हमें रोया नहीं जाता
    आजादी का जो नाम है,उसे भी खोया नहीं जाता

    आप यूँ ही लिखते रहें ,और झंझोड़ते रहें सभी के अंत:करण को.
    आपकी सुन्दर अनुपम अभिव्यक्ति के लिए बहुत बहुत आभार.

    ReplyDelete
  3. एक और सुन्दर कविता आपकी कलम से......झंझट जी

    ReplyDelete
  4. बड़ी दमदार कविता !

    ReplyDelete
  5. वोट का अधिकार है.....बस वोट दीजिए |
    आराम बड़ी चीज़ है.. .सर ढक के सोइए |
    हल्दी में पीली ईंट का... ..चूरन मिलाइए |
    खाकर ज़हर भी....मौत के दर्शन न पाइए |
    zabardast rachna

    ReplyDelete
  6. एक बार फिर से एक शानदार रचना

    सटीक व्यंग

    शुभकामनाये

    ReplyDelete
  7. जोर का झटका धीरे से लगा | बेहतरीन रचना |

    ReplyDelete
  8. बापू का नाम...आइए, जमके भुनाइए !
    आज़ाद देश के हैं ......जरा मुस्कुराइए !
    सटीक व्यंग ,शुभकामनाये

    ReplyDelete
  9. शानदार कटाक्ष्………………बेहतरीन अभिव्यक्ति।

    ReplyDelete
  10. आतंकवाद .... खून की बौछार देखिए |
    कश्मीर में अलगाव की फुंकार देखिए |
    जनता की जरा चीख औ पुकार देखिए |
    नेताओं का अपने वतन से प्यार देखिए |

    बापू का नाम...आइए, जमके भुनाइए !
    आज़ाद देश के हैं ......जरा मुस्कुराइए !


    बहुत खूब...बहुत मार्मिक...हार्दिक बधाई।

    आपकी इस रचना को पढ़ कर साहिर लुधयानवी के तेवर याद आ गए....
    ये महलों, ये तख्तों, ये ताजों की दुनिया
    ये इंसां के दुश्मन समाजो की दुनिया
    ये दौलत के भूखे रिवाज़ों की दुनिया
    ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है|

    आपकी उम्दा रचना के लिए आपको पुनः बधाई....

    ReplyDelete
  11. बापू का नाम...आइए, जमके भुनाइए !
    आज़ाद देश के हैं ......जरा मुस्कुराइए

    एक ही शब्द जबरदस्त। साथ ही तीखा कटाक्ष

    ReplyDelete
  12. बहुत सुंदर ढंग से खबर लिया है भाई झंझट जी अपने बधाई और ढेरों शुभकामनाएं |

    ReplyDelete
  13. गोरे गए तो कालों की खिदमत बजाइए !
    आज़ाद देश के हैं... जरा मुस्कुराइए !

    ..
    गद्दारों को अदब से जरा..सर झुकाइए !
    आज़ाद देश के हैं ...जरा मुस्कुराइए !

    स्नेही, मित्र, अग्रज और कवि धर्म के निभाने वाले और माँ शारदे के प्रिय पुत्र ...सुरेन्द्र भैया जी को सादर नमस्कार !
    जब आप सजग हैं भाई जी तब तक आम आदमी कि चेतना सुप्त नही हो सकती !!मैं भाग्यशाली हूँ जो आपके संपर्क में आया !

    ReplyDelete
  14. झंझट जी आपकी रचना में करुणा की
    हिलोरें और व्यंग्य से थपड़ों से मजा
    आ गया। प्रेरक प्रस्तुति के लिए साधुवाद!
    ========================
    प्रवाहित रहे यह सतत भाव-धारा।
    जिसे आपने इंटरनेट पर उतारा॥
    ========================
    सद्भावी -डॉ० डंडा लखनवी

    ReplyDelete
  15. वोट का अधिकार है बस वोट दीजिए
    आराम बड़ी चीज़ है सर ढक के सोइए
    हल्दी में पीली ईंट का चूरन मिलाइए
    खाकर ज़हर भी मौत के दर्शन न पाइए

    कविता में व्यंग्य अपने चरम पर है।

    ReplyDelete
  16. आतंकवाद .... खून की बौछार देखिए |
    कश्मीर में अलगाव की फुंकार देखिए |
    जनता की जरा चीख औ पुकार देखिए |
    नेताओं का अपने वतन से प्यार देखिए

    सटीक अभिव्यक्ति..... यही हाल है ..यही सच है...

    ReplyDelete
  17. बहुत सुन्दर प्रस्तुति एक - एक शब्द बोलते हुए |
    सुन्दर रचना |

    ReplyDelete
  18. बहुत ही सुन्दर अभिव्यक्ति, वर्तमान हालात को उजागर करती हुई कविता लिखी हुई है

    ReplyDelete
  19. देखो चोर, माफिया.. आज़ाद हैं यहाँ |
    भेंडियों के झुण्ड ही.. आबाद हैं यहाँ |
    आज़ाद हुए राज-काज देखने वाले |
    आज़ाद हैं वतन की लाज बेंचने वाले |

    सुरेन्द्र जी बहुत ही सार्थक व् बेबाक रचना काश इसे पढ़ लिख लोगों की आँखें खुलें ...

    शुक्लभ्रमर ५

    ReplyDelete
  20. Jhanjhat jee, apni aazadi par to muskurahat aai par darun ,vythit , dukhati rag par namak si.. bahut achchhi kataksh..shubhkamna

    ReplyDelete
  21. आज़ाद देश के हैं ..... जरा मुस्कुराइए !

    देश में व्याप्त तमाम असमताओं पर सटीक व्यंग । आभार...

    ReplyDelete
  22. आतंकवाद .... खून की बौछार देखिए |
    कश्मीर में अलगाव की फुंकार देखिए |
    जनता की जरा चीख औ पुकार देखिए |
    नेताओं का अपने वतन से प्यार देखिए |


    बेहतरीन कविता

    ReplyDelete
  23. सुन्दर कविता..हकीकत को दर्शाया है आपने!
    किन्तु हम सब जानते हुवे भी नहीं समझ पाते.
    सार्थक रचना,,,
    आज गुड फ्राई डे के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं आपको !!

    ReplyDelete
  24. एक अत्यंत ताकतवर कविता... संवेदनशील व्यंग्य...
    सादर...

    ReplyDelete
  25. .

    सुरेन्द्र जी ,
    बहुत ही सटीक व्यंग है सत्ता में बैठे जिम्मेदार लोगों की आजादी पर , जो उसका भरपूर गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। और उतना बढ़िया व्यंग है आम जनता पर जो आजाद भारत के नागरिक होते हुए भी गुलामी करने को मजबूर है।

    मुस्कुराइए की आप आजाद है !..वाह !..

    .

    ReplyDelete
  26. वोट का अधिकार है.....बस वोट दीजिए |
    आराम बड़ी चीज़ है.. .सर ढक के सोइए |

    वाह..क्या खूब ...कटाक्ष किया है...
    हार्दिक शुभकामनाएं.

    ReplyDelete
  27. मुस्कुराइए के आप आज़ाद हो...

    लाचारी का स्वतंत्र सा संवाद हो...

    भ्रष्टाचार के तालाब की गाध हो..

    लालच के घाव की मवाद हो..



    अब इस ज़ख्म पर मौन का मरहम लगाइए...

    आज़ाद देश के हैं ..... जरा मुस्कुराइए !



    राम राम सुरेन्द्र जी, zeal जी ने शुरू की थी बात उसे आप की नक़ल कर के पूरी करने की कोशिश की है!मै क्षमा चाहूँगा की आज पहली बार यहाँ आया हूँ,आते ही आपकी नक़ल की....

    अब आप भी मुस्कुराइए...

    कुँवर जी,

    ReplyDelete
  28. क्या बात कही आपने अब मुस्कराइए !...शुभकामनायें !!

    ReplyDelete
  29. देखो चोर, माफिया.. आज़ाद हैं यहाँ |
    भेंडियों के झुण्ड ही.. आबाद हैं यहाँ |
    आज़ाद हुए राज-काज देखने वाले |
    आज़ाद हैं वतन की लाज बेंचने वाले |

    गद्दारों को अदब से जरा..सर झुकाइए !

    सटीक व्यंग किया है .
    उफ़ ये आज़ादी.

    ReplyDelete
  30. बहुत सही लिखा है |
    बधाई |
    आशा

    ReplyDelete
  31. kha kar jaher bhi maut ke darshan na paiye.MILAWATKHORON KO FANSI KI SAJA SUNAIYE.FIR CHIRFAD KARke P.M. KARAIYE.CHAURAHE PE UNKA PUTLA LAGAIYE,MUH KALA KARKE JUTE KI MALA CHADHAIYE. BAKI BIRADARI KO SHEKH DETE JAIYE .PHIR NA ROIYE NA ANSU BAHAIYE AZAD HOKE BHAI MERE MUSKURAIYE jai hind

    ReplyDelete
  32. गद्दारों को अदब से जरा..सर झुकाइए !
    आज़ाद देश के हैं ...जरा मुस्कुराइए ...

    Ek vyanh bhari muskaan aa jaati hai is lajawaab rachna ko padhne ke baad ... saartka sateek likha hai ...

    ReplyDelete
  33. अति उत्तम ,अति सुन्दर और ज्ञान वर्धक है आपका ब्लाग
    बस कमी यही रह गई की आप का ब्लॉग पे मैं पहले क्यों नहीं आया अपने बहुत सार्धक पोस्ट की है इस के लिए अप्प धन्यवाद् के अधिकारी है
    और ह़ा आपसे अनुरोध है की कभी हमारे जेसे ब्लागेर को भी अपने मतों और अपने विचारो से अवगत करवाए और आप मेरे ब्लाग के लिए अपना कीमती वक़त निकले
    दिनेश पारीक
    http://kuchtumkahokuchmekahu.blogspot.com/

    ReplyDelete
  34. बहुत ही सुन्दर अभिव्यक्ति|तीखा कटाक्ष|

    ReplyDelete
  35. गद्दारों को अदब से जरा..सर झुकाइए !
    आज़ाद देश के हैं ...जरा मुस्कुराइए ...

    बहुत करारा व्यंग कसा है आपने आज जी कि सामजिक व्यवस्था पर. कविता सोचने पर मजबूर करती. सार्थक रचना.

    ReplyDelete
  36. "be -adbon ko adab se ,sir jhukaaiye ,
    ek poonchhh aap bhi jaldi ugaaiye ,
    maale muft mil rhaa chhakke khaaiye ,
    BAHUT ACHCHHA LIKHTEN HAIN JHANJHAT JI
    be -jhanjhat ,be -jhijhak bas likhte jaaiye ,
    do seeng aap bhi sir pe ugaaiye ,
    milten hain jakhm khoob milen ,hanste jaaiye .
    veerubhai .

    ReplyDelete
  37. अद्भुत व्यंग्य और ललकार भी

    ReplyDelete
  38. सुरेंद्र जी!
    अच्छा और सरल तथा सहज लिखते हैं।
    शेरो शायरी में उर्दू के अल्फ़ाज़ अच्छे लगते हैं।
    परंतु नुक़्ते बग़ैर कभी कभी अजीब लगते हैं।

    ReplyDelete